पीठ पर हो डिंपल तो उसमें हैं यह खास बात..!!


क्या आपने कभी अपनी पीठ के निचले हिस्से को गौर से देखा है? अगर अभी तक नहीं देखा है तो आज जरूर देखिएगा। आपको पता भी नहीं होगा कि आपकी पीठ पर दो डिंपल हैं।

जी हां, ये काफी हद तक गालों पर पड़ने वाले डिंपल की ही तरह होते हैं। पीठ के निचले हिस्से पर पाए जाने वाले ये डिंपल बहुत खास होते हैं। इन्हें 'डिपल्स ऑफ वीनस' भी कहते हैं और ये महिलाओं में मुख्य रूप से होते हैं। 'डिपल्स ऑफ वीनस' को अधिकारिक रूप से 'लैटरल लंबर' जोड़ के नाम से जाना जाता है। दरअसल, ये बनावट उस जगह के लिगामेंट्स के भीतर धंसे हुए होने की वजह से होती है। इस गांठ या जोड़ का कोई खास काम तो नहीं है लेकिन इसे देखकर सेहत और लव लाइफ से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है।

कुछ अध्ययनों की मानें तो जिन औरतों में ये डिंपल स्पष्ट नजर आते हैं वे तुलनात्मक रूप से ज्यादा रोमांटिक होती हैं। हालांकि इस अध्ययन का कोई वैज्ञानिक आधार तो नहीं है लेकिन 'डिपल्स ऑफ वीनस' की खूबसूरती और इसका स्थान इस बात का समर्थन ही करते हैं।

ऐसे मर्दों से संबंध बनाने को बेताब रहती हैं महिलाएं... 
लड़कियों की इन खास बातों से शायद आप भी अंजान होंगे..!

Post a Comment

أحدث أقدم