महिला डॉक्टर से इलाज कराने के फायदे जान चौक जाएंगे आप


हावर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि महिला डॉक्टर से इलाज कराने वाले बुजुर्ग मरीजों के मरने की संभावना कम होती है। यही नहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने के 30 दिन के भीतर उन्हें दोबारा अस्पताल आने की नौबत नहीं पड़ती है। इस शोध के नतीजे जेएएमए इंटरनल मेडिसिन में ऑनलाइन प्रकाशित किए गए हैं।

इस रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने मेडिकेयर सुविधा का इस्तेमाल करने वाले 65 साल या इससे अधिक उम्र के करीब 10 लाख मरीजों से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा की। ये ऐसे मरीज थे, जिन्हें किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शोध के नतीजे बताते हैं कि अगर बुजुर्ग मरीजों का इलाज महिला डॉक्टर करे, तो असमय मरने की संभावना 4 फीसद तक कम हो जाती है। साथ ही, अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के 30 दिनों के भीतर मरीज को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराने की संभावना भी 5 फीसद तक घट जाती है।

शोध में यह भी बताया गया है कि महिला डॉक्टर्स चिकित्सीय दिशानिर्देशों का ज्यादा गंभीरता से पालन करती हैं। साथ ही, वे मरीज की देखभाल व रोगों से बचाव का ज्यादा ध्यान रखती हैं। पुरुष डॉक्टर्स के मुकाबले महिला डॉक्टर्स मरीज के साथ बेहतर तरीके से संवाद कायम करती हैं और जरूरी जांच करवाए जाने पर ध्यान देती हैं। साथ ही, वे अपने मरीजों की बेहतर काउंसलिंग भी करती हैं।

ऐसी महिलाओ को देख पुरुषों का मस्तिष्‍क हो जाता है नशीला!!
लड़के ही नहीं, लड़कियां भी घूरती हैं दूसरी लड़कियों के ये अंग!

Post a Comment

أحدث أقدم