1. जूते की मिट्टी साफ करने के लिए :- कई बार कपड़े के जूतों पर मिट्टी जम जाती है। अब हर बार तो जूते धोए नहीं जा सकते। ऐसे में ब्रश की मदद से मिट्टी को काफी आसानी से निकाला जा सकता है।
2. की-बोर्ड साफ करने के लिए :- कम्प्यूटर की-बोर्ड को साफ करने के लिए भी आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से रीमोट भी आसानी से साफ हो जाएंगे।
3. दाग हटाने के लिए :- अगर आपके कपड़ों पर दाग लग गया है और बहुत कोशिश के बाद भी वह दूर नहीं हो रहा है तो ब्रश का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद होगा। धब्बे वाली जगह पर बेकिंग पाउडर छिड़कें और उस पर कुछ बूंदे पानी की डालकर रगड़ें। इससे दाग साफ हो जाएंगे।
4. नल साफ करने के लिए :- टूथब्रश कोने-कोने में जाकर दाग-धब्बों को दूर कर सकता है। एक ब्रश में सिरके की कुछ बूंदें डालकर नल पर रगड़ें। इससे नल के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
5. कंघी साफ करने के लिए :- कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद कंघी के किनारों में गंदगी जम जाती है। कंघी की यह गंदगी टूथब्रश से बहुत आसानी से साप हो जाती है।
➺ मर्दों की इन बातों से अनजान हैं आप, यकीन न हो तो पढ़ें..
➺ नाभि से जुड़ी ये कुछ मज़ेदार बातें जो चौंका देगी आपको..!!

إرسال تعليق