बेहद आसान है ये जानना कि आपकी शादी लव मैरिज होगी या अरेंज


अक्सर युवाओ के मन में घूमते रहता हैं, कि लव मैरिज होगी या अरेंज। यह सवाल अक्सर उनके मन को गुदगुदाया करता हैं। क्या आप भी ऐसा मानते हैं, कि ये पता लगाया जा सकता है, जी हां ज्योतिष विद्या के ज्ञाता भी ऐसा ही मानते हैं। क्या आप भी ऐसा मानते हैं, कि ये पता लगाया जा सकता है, जी हां ज्योतिष विद्या के ज्ञाता भी ऐसा ही मानते हैं, कि इस विद्या के द्वारा ये पता लगाना बेहद आसान है। जानें किस मूलांक के लोगों को मिलता है उनका प्यार.....
मूलांक - अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख के कुल योग को मूलांक कहते है ।

इस श्राप के कारण महिलाओं को होता है मासिक धर्म

मूलांक 1- अंक 1 सूर्य का माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो मूलांक 1 वाले लोग काफी शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग कभी भी प्यार की पहल नहीं करते। इसी कारण ये लव मैरिज से अछूते रह जाते हैं।

मूलांक 2- अंक 2 चन्द्रमा का होता है। 2 मूलांक वाले लोगों को प्यार काफी धीरे-धीरे होता है। अगर ये एक बार इस ओर गंभीर हो गए तो प्रेम विवाह करके ही मानते हैं।

मूलांक 3- मूलांक 3 गुरु का माना जाता है। तीन मूलांक वाले लोग लव मैरिज में अक्सर सफल रहते हैं। हालांकि इन्हें थोड़े सहयोग की जरुरत होती है, जिसके बाद यह अपने प्यार को शादी तक ले जाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सफल रहता है।

मूलांक 4- अंक 4 राहु का माना जाता है जो कि एक से अधिक लोगों के साथ प्रेम करता है। अत: ये लोग कभी भी प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं रहते। ये अगर स्वभाव को बदलें तो अच्छे प्रेमी बन सकते हैं।

मूलांक 5- अंक 5 बुध का माना जाता है। ऐसे लोग पारंपरिक रिश्तों को निभाने में यकीन रखते हैं। ये लोग परिवार की सहमति से ही विवाह करते हैं। इनकी कुंडली में सफल वैवाहिक जीवन एवं प्रेम विवाह का प्रबल योग रहता है।

मूलांक 6- 6 का अंक शुक्र का प्रेम विवाह के लिए ही बना है। मूलांक 6 वाले एक से अधिक प्रेम संबंधों में रहते हैं। इसलिए कभी-कभी सही इंसान को खो देते हैं। इस मूलांक के 80 परसेंट लोगों की लव मैरिज ही होती है।

मूलांक 7- 7 का अंक केतु का माना जाता है। ये लोग संकुचित स्वभाव के एवं काम से काम रखने वाले होते हैं। ये प्रेम विवाह करना तो चाहते हैं, लेकिन अपने स्टेट्स के अनुसार। प्रेम में भी लाभ-हानि की गणित इनका नुकसान पहुंचा देती है।

मूलांक 8- 8 का अंक शनि का होता है। ऐसे लोगों के बहुत कम प्रेम-संबंध रहते हैं। लेकिन अगर किसी से प्रेम कर लें तो फिर मरते दम तक प्यार निभाते हैं। प्यार को हासिल करने की मिसाल होते हैं।

मूलांक 9- 9 का अंक मंगल का माना जाता है। मंगल प्रधान व्यक्ति किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता। प्रेम में विवाद तो होता ही है, ये लोग प्रेम के प्रति उदासीन रहते हैं। दिल में इच्छा बहुत होती है, लेकिन डरते भी बहुत है। इनका प्रेम-विवाह थोड़ा मुश्किल है।

भविष्य के संकेत देती हैं घर में होने वाली ये बातें..!

Post a Comment

أحدث أقدم