घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी रखें ये चीजें..!!


कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर में धन टिकता नहीं है। इन परेशानियों का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। इनसे मुक्ति पाने के लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनको अपनाने से घर में धन संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी अौर धन में वृद्धि होगी।

क्या आप जानते है किस दिन करना चाहिए कर्ज का लेन-देन..!!

- घर के जिस हिस्से में पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करें, वहां चांदी, पीतल या तांबे से निर्मित पिरामिड रखना चाहिए। ऐसा करने से आय के साधनों में वृद्धि होती है।

- घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर या स्वास्तिक का चिंह या चित्रपट लगाएं। इससे घर में धन की कमी नहीं होगी।

- वास्तु के अनुसार धातु से निर्मित कछुअा अौर मछली घर में रखना शुभ होता है। ऐसा करने से धन से संबंधित सभी समस्याएं समाप्त होने लगती है।

- धन की कमी न हो इसके लिए पानी से भरी सुराही घर की उत्तर दिशा में रखने से लाभ होगा। सुराही न होने पर मिट्टी का एक छोटा घड़ा भी रख सकते हैं।

- घर में आर्थिक तंगी का कारण वास्तुदोष भी होता है। वास्तुदोष से मुक्ति के लिए घर में वास्तु देवता का चित्रपट या प्रतिमा रखने से लाभ होता है अौर घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

जवानी में हर किसी को याद रखनी चाहिए ये 6 बातें…

Post a Comment

أحدث أقدم