जीवन में टेक्नॉलजी की बढ़ती भूमिका अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आई है। इन्हीं में शामिल हैं ईयरफोन या हेडफोन ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से होने वाले खतरे। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो समय रहते संभल जाएं। ये केवल आपके कानों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि ये आपके शरीर को कई और तरह से भी नुकसान पहुंचाता है। आइए हम आपको बताते है ईयरफोन इस्तेमाल करने का नुकसान।
1.सभी ईयरफोन में हाई डेसीबल वेव्स होते हैं। जिसका इस्तेमाल करने से आप हमेशा के लिए सुनने की क्षमता को खो सकते हैं। इसलिए 90 डेसीबल से अधिक आवाज में गाने न सुनें।
2. ईयरफोन से लंबे समय तक गाना सुनने से दिमाग पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसका मतलब है कि आपको इन गंभीर समस्याओं से बचने के लिए इयरफोन का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।
# होठों का कालापन दूर करने के चमत्कारी घरेलु नुस्खे
3. ईयरफोन से लंबे समय तक गाना सुनने से कान में इंफेक्शन भी हो सकता है। जब भी किसी के साथ ईयरफोन शेयर करें तो उसके बाद सेनिटाइजर से साफ जरूर करें ।
4. तेज आवाज में गाना सुनने से मानसिक समस्याएं, हृदय रोग और कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है।
5. ईयरफोन के लगातार इस्तेमाल करने से सुनने की क्षमता पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे सुनने की क्षमता 40 से 50 डेसीबल तक कम हो जाती है। कान का पर्दा वाइब्रेट होने लगता है और दूर की आवाज सुनने में परेशानी होने लगती है। यहां तक कि इससे बहरापन भी हो सकता है।
# आयुर्वेद कहता है, ये चीजें बढ़ाती हैं आपकी स्मरण शक्ति

एक टिप्पणी भेजें