शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द आपके लिए समस्या का कारण भी बन सकता है, अगर आपके ब्रेस्ट में भी दर्द होता है तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें और घरेलू उपचार के जरिये इस दर्द पर आसानी से काबू पायें। महिलाओं में अक्सर ब्रेस्ट पेन की समस्या देखी जाती है। ये समस्या हमेशा जटिल नहीं होती, बल्कि कई बार हार्मोंस के बदलाव के कारण होती है और कई बार गलत दिनचर्या भी इसके लिए जिम्मेदार होती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए आप घर में भी इसका उपचार कर सकते हैं।
पत्ता गोभी का इस्तेमाल हम सब्जी के तौर पर करते हैं लेकिन अमेरिका और यूरोप देशों में तो पत्ता गोभी का अनोखा इस्तेमाल किया जा रहा है। वो इस्तेमाल है ब्रैस्ट फिडिंग की दर्द को दूर करने का। बच्चों को दूध पिलाने के कारण ब्रैस्ट की सूजन और दर्द से छुटकारा पाने के लिए यह कारगर उपाय है। एक अध्ययन मेें इसके फायदों के बारे में पुष्टि हुई है और यह बात सामने आई है कि इसके इस्तेमाल से ब्रैस्ट फिडिंग से जुडी़ हर समस्या दूर हो जाती है।
# अगर बार-बार भूख लगती है तो हो जाये सावधान, ये कारण हो सकते हैं
कैसे यूज़ करे :- पत्ता गोभी को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखेें और इसके बाहरी पत्तोें को निकाल दें। इसके अंदरूनी 2 पत्ते इस्तेमाल कर सकते हैं। इनको पहले धोएं और ठंडल निकाल दें। इसे ब्रैस्ट पर लगाएं लेकिन निप्पल को कवर न करें। इसे 20 मिनट तक इस्तेमाल करें जब तक यह गर्म नही हो जाता। अगर ब्रैस्ट पहले से बेहतर है और सूजन कम हो गई है तो इस उपचार को दोबारा न दोहराएं।
# सर्दी-जुकाम से फटाफट राहत पाने के पांच घरेलू उपाय...

एक टिप्पणी भेजें