किन्नरों ने सरेे बाजार में जबरन उतरवाए युवक के नीचे के कपड़े


बड़वानी में किन्नरों ने एक नकली किन्नर को सरेे बाजार ऐसी सजा दी, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। किन्नरों ने सबके सामने उसके कपड़े उतरवा दिए। बाद में उसका सिर मुंडवाकर उसे पीटा और उसके घर तक छोड़ने गए।

किन्नरों की शव यात्रा के बारे मे जानकर हैरान हो जायेंगे आप

बड़वानी के मुख्य बाजार में रविवार को एक किन्नर वसूली कर रहा था। उसे देख बाजार के कुछ लोगों ने किन्नरों के डेरे पर सूचना दी। इस पर किन्नर सोनी और शबनम मौसी मुख्य बाजार पहुंची। उसे देखते ही शबनम मौसी पहचान गई। इसके बाद दोनों असली किन्नरों ने बाजार में बवाल मचा दिया। इन्होंने सरे बाजार उसे पकड़ा और कहा कि नीचे के कपड़े उतार। वह मना करने लगा तो दोनों ने जबरन उससे पैंट उतरवा दी।

पैंट उतारते ही यह साफ हो गया कि वह किन्नर नहीं युवक है। गुस्साए किन्नर उसे नाई के पास लेकर पहुंचे और उसका सिर मुंडवा दिया। मुंडन कराने के बाद किन्नर युवक को घर छोड़ने गए। समझाने के बाद भी वह हंस रहा था। गुस्से में उन्होंने उसे थप्पड़ मारे और कहा, बुलबुल नाम रखा है, अब जरा चहक कर बता। सोनी और शबनम ने बताया कि यह पहले भी नकली किन्नर बनकर वसूली करते पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि युवक शराब पीने का आदि है, उसकी पत्नी व एक बेटी है।

किन्नरों से जुड़ी 10 ऐसी रोचक बातें जो कम ही लोग जानते हैं

Post a Comment

और नया पुराने