केंद्र सरकार के 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के फैसले का असर हर आम और खास पर हुआ है। देश भर में बैंकों और ATM के बाहर लगी लाइनें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। ऐसे में दिक्कत उन लोगों के लिए बढ़ गई है जो ऑफिस में देर शाम तक काम करते हैं। उनके लिए लंबी लाइनों में लगना मुश्किल भरा काम है।
मुसीबत यह है कि ये लाइन देर रात तक भी खत्म नही हो रहीं। वक्त चाहे कोई भी हो लोग ATM के बाहर खड़े दिख जाते हैं। पर अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए CMS यानी कैश मैनेजमेंट एंड पेमेंट सॉल्यूशंस फर्म ने एक ऐसा एप डेवलेप किया है जो यह बताएगा कि किस ATM में कैश है और वह कहां है।इसका नाम है CMS ATM Finder। एक बार इसे डाउनलोड करते ही यह बता देगा कि आपके आसपास की किस लोकेशन पर कौन सा ATM है और उसमें कैश है या नहीं।
ऐसे करेगा काम:- सबसे पहले आप इस लिंक पर क्लिक करें http://atmfinder.cms.com/atmfinder/ । अब यह पेज खुलेगा, जिसमें आवश्यक जानकारी आपको भरनी होगी। फिर ATM की एक लिस्ट खुलेगी जो बताएगी कि कौन से एटीएम में कैश है।

एक टिप्पणी भेजें