क्या आप को पता है रुपया कहाँ बनता है और कैसे नष्ट किया जाता है


रुपया शब्द का प्रयोग सबसे पहले शेर शाह सूरी ने भारत में अपने शासन(1540-1545) के दौरान किया था। भारत में नोटों को छापने का काम भारतीय रिज़र्व बैंक और सिक्कों को ढालने का काम भारत सरकार करती है। भारत में सबसे पहले वाटर मार्क वाला नोट 1861 में छपा था। वर्तमान में भारत समेत 8 देशों की मुद्राओं को रुपया कहा जाता है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भारतीय नोट में 15 भाषाओँ का इस्तेमाल किया जाता है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नोट तैयार करने के लिए कॉटन से बने कागज और विशिष्ट तरह की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय करंसी नोट तैयार करने के लिए जिस कागज का इस्तेमाल होता है उसमें कुछ प्रोडक्शन महाराष्ट्र स्थित करंसी नोट प्रेस और अधिकांश प्रोडक्शन मध्य प्रदेश के होशंगाबाद पेपर मिल में ही होता है। कुछ पेपर आयात भी किया जाता है। नोट छापने के लिए जिस ऑफसेट स्याही का उपयोग किया जाता है उसका निर्माण मध्य प्रदेश के देवास स्थित बैंकनोट प्रेस में होता है। नोट पर जो उभरी हुई छपाई नजर आती है उसकी स्याही सिक्किम में स्थित स्वीस फर्म की यूनिट सिक्पा में बनाई जाती है।
# जाने 500 और 1000 के नोट बंद कराने के पीछे कौन है मास्टरमाइंड

कागज तैयार करने के लिए दुनिया में चार फर्म हैं। फ्रांस के अर्जो विगिज। अमेरिका के पोर्टल। स्वीडन के गेन। पेपर फैब्रिक्स ल्यूसेंटल। 1000 के नोट मैसूर में छपते हैं। देवास की नोट प्रेस में एक साल में 265 करोड़ नोट छपते हैं। देवास में तैयार स्याही का ही उपयोग किया जाता है। इनमें 20, 50, 100, 500 रुपए मूल्य के नोट शामिल हैं। मध्य प्रदेश के ही होशंगाबाद में सिक्यॉरिटी पेपर मिल है। नोट छपाई पेपर होशंगाबाद और विदेश से आते हैं। जबकि टकसाल मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में हैं।

बेकार हो चुके नोटों को कहां जमा करते हैं?:- नोट तैयार करते वक्त ही उनकी ‘शेल्फ लाइफ’ (सही बने रहने की अवधि) तय की जाती है। यह अवधि समाप्त होने पर या लगातार प्रचलन के चलते नोटों में खराबी आने पर रिजर्व बैंक इन्हें वापस ले लेता है। बैंक नोट व सिक्के सर्कुलेशन से वापस आने के बाद इश्यू ऑफिसों में जमा कर दिए जाते हैं। रिजर्व बैंक सबसे पहले इनके असली होने की जांच करता है। उसके बाद इन नोटों को अलग किया जाता है, जो दोबारा जारी किए जा सकते हैं। बेकार हो चुके नोटों को नष्ट कर दिया जाता है। इसी तरह सिक्कों को गलाने के लिए मिंट भेज दिया जाता है।

Post a Comment

أحدث أقدم