रोज खाये पॉपकॉर्न, सेहत के लिए है बड़ा फायदेमंद


पॉपकॉर्न की न्यूट्रिशनल वैल्यू फलों और सब्जियों से भी ज्यादा होती है। ये खाने में टेस्टी होने के साथ ही कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर करने में भी फायदेमंद है। पॉपकॉर्न यदि सही तरीके से पकाया गया हो तो वह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन पॉपर्कार्न में ज्‍यादा तेल या घी का प्रयोग नही करना चाहिए। पॉपकॉर्न पर लहसुन और कालीमिर्च पाउडर डालकर खाने से दिल मजबूत होता है। तो आइये जानें इसके फायदे…

हाल ही में अमेरिका के पेंसिलवेनिया में हुई नेशनल मीटिंग आफ द अमेरिकन डॉक्टर्स सोसाइटी की बैठक में एक शोध पेश किया गया। इसमें पापकार्न के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले लाभकारी प्रभावों को साबित किया गया। यूनिवर्सिटी आफ स्कार्नटन के शोधकर्ताओं ने शोध में दावा किया कि पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर और पालीफिनाइल बुजुर्गों में कैंसर और हृदय संबंधी रोगों के खतरों को कम करते हैं।

पॉपकॉर्न विटामिन और खनिज पदार्थों के भी स्रोत हैं। इसमें रेशे की भी भरपूर मात्रा होती है, जिससे भूख जल्दी शांत होती है। पापकार्न लो कैलोरी फूड की श्रेणी में आते हैं जिससे यह वजन कम करने में भी सहायक होते हैं।
# सर्दी-जुकाम से फटाफट राहत पाने के पांच घरेलू उपाय...

पॉपकॉर्न को कैंसररोधी भी माना जाता है। इसे खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर और पालीफिनाइल कैंसर जैसे रोगों के खतरों को कम करते हैं।

चिकित्सक मानते हैं कि अगर आप पॉपकॉर्न को ओवन में ज्यादा तेल या घी के बजाय थोड़े बटर में पकाया जाए, तो यह सेहत के लिए बढि़या है। पापकार्न पर लहसुन और काली मिर्च पाउडर दिल की कार्यविधि को मजबूत बनाता है।

Post a Comment

और नया पुराने