हवाई यात्रा सेहत और शरीर को देती है ये 7 नुकसान..!


आज कल लोग हवाई यात्रा करने के लिए थोड़े से ज्यादा पैसे खर्च करके 2nd और 3rd AC टिकट को खरीदना पसंद करते है लेकिन क्या पता है आप अपने समय को बचाने और अपने रूतबे को दिखाने के लिए की गई ये यात्रा आपके शरीर को कितना नुकसान पहुचाती है। यह शरीर को कई तरह की तकलीफे भी दें जाती है। एक रिसर्च से पता लगा है कि हवाई यात्रा के दौरान हमारे शरीर का कौन सा भाग कैसे प्रभावित होता है.....

जानिए, वैज्ञानिकों के मुताबिक परफेक्ट फिगर किसे कहते हैं

1. जब आप हवाई यात्रा करते है तो कैबिन के अंदर का वातावरण शरीर में पानी की मात्रा को कम कर देता है। ऐसे में शराब पीना आपके लिए ठीक नहीं होता है। हवाई यात्रा के समय ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

2. जो लोग ज्यादा हवाई यात्रा करते हैं उन्हें ररदमिया हो सकता है, यानि दिल की धड़कनों में तकलीफ होने का खतरा बना रहता है। ऐसा हाई ब्लड प्रैशर के मरीज के साथ होता है।

3. हवाई जहाज में एक ही स्थिति में बैठने से पैरों का खून जम सकता है, जिससे पैरों में खून का बहाव रूक जाता है। ऐसा होने से आपको डीप वेन थ्रोम्बोसिस जैसी बीमारी हो सकती है।

4. जब हवाई जहाज उड़ता या उतरता है तो कान के अंदर की हवा कम होने लगती है, जिससे वैक्यूम बनता है, जिससे कान के पर्दे में दर्द हो सकता है। ऐसा ज्यादातर तब होता है जब आपको सर्दी- जुकाम होता है।  

5. फ्लाइट का कैबिन मोइस्चर-फ्री होता है, जो सर्दी-जुकाम जैसी समस्या खड़ी करने के लिए बेहतर होता है।

6. एक शोध से पता चला है कि प्लेन में हवा के दबाव में बदलाव आपके दांतों के बीच छोटी-छोटी गैस पॉकेट बना सकता है, जिससे दांत कमजोर हो सकते है।

7. जब आप ज्यादा ऊचाई पर जाते है तो फेफड़ों की तरह पेट भी फुलने लगता है, जिससे आपको पेटदर्द और कब्ज की समस्या हो सकती है।


Post a Comment

और नया पुराने