ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कार के एयरबैग का एक अहम रोल होता है। कार के एयरबैग से जुड़ी ऐसी कई अहम बातें हैं, जिनका जानना आपके लिए ज़रूरी है। क्या आप जानते हैं कि एयरबैग कैसे काम करता है। चलिए हम आपको बताते हैं।
जिन कारों में एयरबैग लगे होते हैं, उनमें एक डाइग्नोस्टिक सिस्टम लगा होता है, जिन्हें हम सप्लीमेंट रीस्ट्रैन्ट सिस्टम के नाम से जानते हैं। ये सिस्टम हमें बताता है कि हमारे कार में लगे एयरबैग ठीक तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। इस सिस्टम को समझने का तरीका बेहद आसान है। जैसे ही आप अपनी कार स्टार्ट करते हैं, आपकी कार की मीटर में लगे एसआरएस इंडिकेटर्स कुछ सेकेंड के लिए जल जाते हैं। यदि इंडिकेटर्स कुछ सेकेंड्स के बाद ऑफ नहीं होते या फिर जलते रह जाते हैं तो समझ जाइए कि आपके एयरबैग में कोई ना कोई दिक्कत ज़रूर है।
# क्या आप जानते है तकिया, चप्पल और टूथब्रश को कितने समय बाद बदल देना चाहिए..?
# सावधान : चेंजिंग रूम और होटल में LED लाइट से हों सकती है आपकी रिकॉर्डिंग..!!

إرسال تعليق