⇒ अपने इस अंग की वजह से इंटरनेट पर स्टार बनी यह लड़की..!!
हाल ही में ब्रिटेन गॉट टैलेंट के पूर्व जज पियर्स मोर्गन ने इस महिला का इंटरव्यू लिया और इसे सबसे क्रूर बताया। ऐरिन कैफी साल 2008 से टेक्सास में गेट्सविले के हिलटॉप हाई सिक्युरिटी जेल में बंद हैं। जब वे 16 साल की थी, तभी अपनी पूरी फैमिली की हत्या कर दी थी। ऐसे में अपने नए टीवी शो 'किलर वुमन' के लिए पियर्स ऐरिन से मिलने जेल के अंदर गए थे। इस दौरान वे काफी डरे हुए दिखाई दे रहे थे।
पियर्स ने बताया कि वाकई में मैं थोड़ा नर्वस था। मैं सोच रहा था कि आखिर कैसे कोई परियों जैसी दिखने वाली लड़की अपने फैमिली की हत्या कर सकती है। पियर्स ने कहा कि मुझे उससे डर नहीं लग रहा था, क्योंकि उसके पास कोई हथियार नहीं थे और पास में ही सिक्युरिटी गार्ड भी मौजूद थे। अभी तक मैं जितने भी लोगों से मिला, ऐरिन उनमें सबसे ज्यादा खतरनाक लगी। हालांकि, 24 साल की ऐरिन को देखकर ऐसा लगा कि उसे अपनी परिवारवालों को मारने का जरा सा भी मलाल नहीं है।
⇒ सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर ये जुड़वा बहनें कर रहीं खूब कमाई
गौरतलब है कि ऐरिन ने अपनी मां और 3 भाइयों की हत्या कर दी थी। 59 साल की उम्र में वह जेल से बाहर निकलेगी। हालांकि, फैमिली की हत्या के बावजूद ऐरिन के पिता अब भी उससे मिलने जेल जाते हैं।

إرسال تعليق