ये सड़क गाडिय़ों सहित दिन में दो बार होती है गायब, जाने वजह


 इस दुनिया में कई हैरतंगेज जगह हैं जिसे देखना लोगों को बहुत पसंद है। लोग हॉलिडेज पर अलग-अलग और खास जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। आजकल फ्रांस की एक सड़क लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दूर-दूर से लोग बस सड़क पर अपनी गाड़ी चलाने  के लिए आ रहे हैं।लेकिन इस सड़क पर गाड़ी चलाना जितना मनोरंजक है उससे ज्यादा खतरनाक भी है। अगर आप भी फ्रांस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां की इस  सड़क पर घूमने से पहले हजार बार सोच लें। दरसल, ये सड़क समुद्र के बीचो-बीच बनी है और दिन में दो बार समद्र में डूब जाती है।

यहाँ लड़कियों को प्यार और रोमांस के लिए नही मिल रहे लड़के..!!

 पैसेज डु गोइस नाम की ये सड़क बर्नेफ की खाड़ी से नोइरमौतीर आईलैंड को एक दूसरे से जोड़ती है। ये सड़क देखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही डरावनी भी। लोगों के पास इस आईलैंड पर जाने का केवल ये ही एकलौता रास्ता मौजूद है। इस सड़क की वजह से हजारों सैलानी फ्रांस घूमने आते हैं।

समुद्र के बीचो बीच बनी 3 किलोमीटर लंबी ये सड़क ज्वार भाटा आते ही पानी में 13 फीट अंदर डूब जाती है। ऐसा रोजाना होता है। जिसकी वजह से यहां सैलानियों को समय रहते इस सड़क को खाली करने की चेतावनी दे दी जाती है। लेकिन कई बार यहां लोग ज्वार भाटा में फंस जाते हैं, खासतौर पर अगर आपकी गाड़ी इस सड़क पर खड़ी हो तो उसे छोड़ कर भागना पड़ता हैं। यहां पानी बहुत ही तेजी के साथ बढ़ता है और पूरी सड़क पल भर में आंखों के सामने से ओझल हो जाती है।

शोध दिखाते हैं बिना कपड़ों के सोने के 6 फायदे..!!

Post a Comment

أحدث أقدم