सौ व्रतों के बराबर वरदान मिलेगा आज के व्रत का


इस बार करवा चौथ पर ग्रह दशा, नक्षत्र, वार के अद्भुत संयोग से महासंयोग बन रहा है। इस दिन व्रत करने से महिलाओं को 100 व्रतों का वरदान मिलेगा। गणेश जी की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा।

स्त्री हो या पुरुष कभी नहीं करे इन 3 कार्यों में शर्म..!!

100 वर्षों में पहली बार करवा चौथ पर 4 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार यह पर्व बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में आ रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में उदय होगा और अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा वहीं बुध अपनी कन्या राशि में रहेगा। इसी दिन गणेश चतुर्थी और कृष्णजी की रोहिणी नक्षत्र भी है।

यही नहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भी बुध समृद्धि का परिचायक है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन सुबह से चतुर्थी रहेगी। करवा चौथ महिलाओं के लिए इस बार खास रहेगी, चंद्रोदय रात 8.55 पर रोहिणी नक्षत्र में होगा। शास्त्रों के अनुसार ज्योतिषशास्त्र रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय होने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा और घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा से स्त्रियों के रोग एवं शोक दूर होंगे। इस दिन किए गए शुभ कामों का पूरा फल मिलेगा।

ऐसे निशान बनाते हैं स्त्री को सौभाग्यशाली..!


Post a Comment

أحدث أقدم