यहां हेयरकट पर मिलने वाला अनोखा डिस्काउंट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल


आपने कई प्रकार के डिस्काउंट के बारे में सुना होगा। इन दिनों सोशल मीडिया में अमेरिका के मिशिगन की एक बारबर शॉप का डिस्काउंट काफी वायरल हो रहा है। यहां बच्चों के हेयरकट पर 2 डॉलर (करीब 120 रुपए) का डिस्काउंट देते है लेकिन एक शर्त है कि बाल कटवाते समय उन्हें किताब पढनी होगी और वह भी तेज आवाज में।  

इस सैलून में टॉपलैस लड़कियां काटती हैं बाल..!!

शॉप के मालिक एलेक्स फुलर ने कहा कि हम बच्चों को वीडियो गेम्स और टीवी से दूर रखते हुए किताबें पढ़वाते हैं। फुलर कट बारबर शॉप एक साल पहले रीड टू योर बारबर पहल के साथ शुरू हुई थी। अब यह तरीका पेरेंट्स और टीचर्स के बीच पसंदीदा हो गया है। फुलर कट के बारबर रेयान ग्रिफनि ने कहा कि पेरेंट्स को यह पसंद आ रहा है।


उनका काम केवल बच्चों को किताबें पढ़ाने पर ही खत्म नहीं होता, वह इस बात का भी ट्रैक रखते हैं कि बच्चे ने क्या पढ़ा और जो पढ़ा उसे पूरा किया या नहीं। जिन बच्चों का हेयरकट किताब खत्म होने से पहले पूरा हो जाता है, ग्रिफनि सुनिश्चित करते हैं कि अगले अपॉइन्टमेंट में बच्चे वहीं से पढऩा शुरू करें जहां से उन्होंने छोड़ा।

-  न्यूड होकर मर्दों का इलाज करती हैं ये डॉक्टर 

Post a Comment

أحدث أقدم