क्यों इस नंबर प्लेट के लिए इस भारतीय शख्स ने खर्च किए 60 करोड़ रूपये?


ये तो आपने सुना ही होगा कि शौक बड़ी चीज है, लेकिन किसी का शौक जुनून बन जाए। और अपने उस जुनून के लिए कोई व्यक्ति बेहिसाब संपत्ति लुटाने के लिए तैयार हो तो सुना कर आश्चर्य चकित होना स्वाभाविक है। ऐसा ही कुछ किया दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के एक कारोबारी ने। इस कारोबारी को अपने पसंद की नंबर प्लेटों का इतना शौक है कि एक नंबर प्लेट के लिए उसने 60 करोड़ रूपए खर्च कर दिए।   

=> महिलाओं के पुराने अंडरगारमेंट्स पर यहाँ पुरुष लगाते हैं बोली..!

आपको बता दें दुबई में रहने वाले बलविंदर साहनी नाम के व्यक्ति आरएसजी इंटरनेशनल नाम की एक प्रापर्टी मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं। उनका कारोबार भारत और अमेरिका में भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साहनी ने D5 लिखी हुयी नंबर प्लेट को 60 करोड़ रूपए की बोली लगाकर खरीदा। साहनी का कहना है कि ‘मुझे यूनीक नंबर वाली नंबर प्लेट्स खरीदना पसंद है और मुझे खुशी है कि यह नंबर मुझे मिला।’

वो बताते हैं कि 9 नंबर उनके लिए भाग्यशाली है,इस बार उन्होंने जो प्लेट की बोली लगाई, उसमें अंग्रेजी वर्णमाला का डी चौथे नंबर पर आता है, और इसमें 5 लिखा है जिसका कुल 9 होता है। खबरों के अनुसार साहनी ने डी5 लिखी नंबर प्लेट के लिए हुई नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा 33 मिलियन दिरहम यानी 60 करोड़ रुपए की बोली लगाई और इसे प्राप्त कर लिया।

=> इस गांव की कुंवारी लड़कियां तरस रही मर्दों के लिए..!

साहनी ने बताया कि पिछले साल भी उन्‍होंने 25 मिलियन दिरहम की बोली लगाकर नंबर 09 खरीदा था। उन्होंने कहा,’ अभी तक मेरे पास 10 नंबर प्लेट्स हो चुकी हैं और मैं इस कलेक्शन को और बढ़ाना चाहूंगा। यह मेरा जुनून है। यह नंबर मेरी रॉल्‍स रायस कारों में से किसी एक पर लगेगा।’

Post a Comment

और नया पुराने