नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी


अब तक माना जाता था कि जो महिलाएं रात की शिफ्ट में काम करती हैं उनमें अन्य महिलाओं के मुकाबले ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। लेकिन एक नई रिसर्च में अब इस बात को गलत साबित किया गया है।
 नई रिसर्च में दावा किया गया है कि रात की शिफ्ट में काम करने से ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्याएं नहीं होती। यानि रात की शिफ्ट ब्रेस्ट कैंसर का कारण नहीं है।

पढ़े : शनिवार की रात बेकाबू हो जाती हैं महिलाएं..!

शोध के नतीजे नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। यह नतीजे अमेरिका, चीन, स्वीडन और नीदरलैंड्स के 10 शोधों के विश्लेषण पर निकाले गए हैं। अध्ययन में 14 लाख महिलाओं को शामिल किया गया था।

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में कैंसर एपिडेमियोलॉजी के कैंसर वैज्ञानिक रूथ ट्रैविस ने बताया कि हमने पाया कि लंबे समय से रात में काम करने वाली महिलाओं को स्तन कैंसर विकसित होने की अधिक जोखिम नहीं होता है। ब्रिटिश हेल्थ एंड सेफ्टी एक्सीक्यूटिव, कैंसर रिसर्च यूके और यूके मेडिकल रिसर्च काउंसिल द्वारा वित्तपोषित यह नया शोध नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

पढ़े : इन वजहों से लड़कियों को बार बार होता है वैजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन

Post a Comment

أحدث أقدم