मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नवरात्रों में घर लाएं ये सामान


शारदीय नवरात्रों का पर्व चल रहा है। इस समय माता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार नवरात्रों में घर पर देवी से संबंधित कुछ सामान लाने से माता प्रसन्न होती है। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों पर भी मां की कृपा बनी रहती है।

=> शनिवार को भूल कर भी न करें ये काम, वरना बढ़ जायेगी परेशानी

# घर में सदैव धन सुख बना रहे इसके लिए नवरात्र के दौरान घर में देवी लक्ष्मी का ऐसा चित्रपट लाएं जिस पर माता कमल के फूल पर विराजित हों अौर उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।

# मां दुर्गा की सदैव कृपा पाने के लिए नवरात्रों के दौरान घर में सोलह श्रृंगार का सामान लेकर आएं। उस सामान को मंदिर में स्थापित करें।

# देवी लक्ष्मी को कमल फूल विशेष रुप से प्रिय है। नवरात्रों के दौरान घर में कमल का फूल या उससे संबंधित चित्रपट घर में लगाया जाए तो सदैव देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

# नवरात्रों से समय घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना शुभ होता है। सिक्के पर देवी लक्ष्मी अौर श्रीगणेश की चित्रपट हो तो ये अोर भी शुभ होगा।

# देवी सरस्वती का वाहन मोर को माना जाता है। नवरात्र के समय घर में मोर पंख लाएं अौर उसे मंदिर में रखने से बहुत लाभ होता है।

=> यदि जेब रहती हैं खाली तो करें ये आसान उपाय फिर देखे कमाल

Post a Comment

أحدث أقدم