जानिए पलंग के नीचे क्यों नही रखना चाहिए सामान..


अक्सर लोग अपने पलंग के नीचे सामान रखते है। कई लोगों के पलंग में सामान रखने की जगह भी बनी होती है। आजकल ऐसे पलंगों को लेना लोग ज्यादा पसंद करते है जिनमे सामान रखा जा सके। अगर आप भी अपने पलंग के नीचे सामान रखते है तो ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

जी हां दरअसल फेंग शुई की माने तो पलंग के नीचे सामान रखने से मन और मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ता है। पलंग के नीचे सामान रखने को लेकर फेंग शुई की राय है कि सोते समय हमारे पलंग के नीच जिस प्रकार की वस्तु होती है, उसका हमारे मन और मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ता है।

अगर पलंग के नीचे गंदगी है, ढेर सारा सामान है तो हमारा दिमाग भी परेशान रहने लगेगा। क्योकि नींद एक ऐसे वातावरण में आनी चाहिए जहां व्यक्ति का मन और मस्तिष्क शांत रहे इसलिए फेंग शुई यह सलाह देता है कि ना हम पलंग के नीचे कोई वस्तु रखें, और ना ही स्थान को ब्लॉक करें। यह जगह खुली हुई और साफ होनी चाहिए।

गलती से भी घर में न लगाए ये 4 प्रकार की तस्वीरें...
धन की कमी सताए तो गुरुवार को करें यह पांच काम
वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें..

Post a Comment

और नया पुराने