वास्तु के अनुसार लगाएं घर में पौधे होगी रिद्ध-सिद्ध


अगर आपको पेड़-पौधे लगाने का शौक है तो वास्तु की जानकारी भी जरूर रखें क्योंकि वास्तु के नियमानुसार पेड़-पौधे नहीं लगाने से घर में रहने वालों को आर्थिक, शारीरिक एवं मानासिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। शुभ पेड़-पौधों को किस दिशा, किस हिस्से में लगाएँ यह जानना जरूरी है। आइए जानें....

=> मनी प्लांट लगाने से पूर्व जानें ये बातें, नहीं तो हो सकता है आर्थिक नुक्सान


* तुलसी : तुलसी की पूजा की जाती है, तुलसी में कई औषधीय गुण भी हैं। तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इन दिशाओँ में लगाए जाने से तुलसी का पौधा बरकत लाता है।

* ऊंचे पौधों को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसी जगह जहां इन्हें सूरज की भरपूर रोशनी मिले और ये पौधे घर में रहने वालों का रास्ता न रोकें।

* छोटे आकार के पौधों को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। लेकिन, इन्हें उत्तरपूर्व दिशा में जगह देना अनिष्टकारी हो सकता है।

* कांटेदार पौधों को घर के भीतर लगाने से बचें। लेकिन, गुलाब का पौधा इसमें अपवाद है। गुलाब का पौधा घर में लगाया जा सकता है

* दूधिया पेड़-पौधों को घर के आंगन में न लगाएं। इनके घर में होने से घर में रहने वालों को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं।

* घर के ठीक सामने या बीच में कोई भी पौधा लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक असर पड़ता है।

=> वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें..

Post a Comment

أحدث أقدم