इस बच्चे को लड़की संग फ्लर्ट करना पड़ा भारी..!


सऊदी अरब के एक नाबालिग को अपनी फ्रेंड और अमेरिकन ब्लॉगर के साथ फ्लर्ट करना काफी महंगा पड़ गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर सलाखों की पीछे भेज दिया है। दरअसल, नाबालिग का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा था। इस वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

=> शर्मनाक..! अपने 15 साल के बेटे के दोस्त से प्रेग्‍नेंट हुई मां...!

अगर यह लडक़ा दोषी पाया जाता है तो उसे तीन साल की जेल हो सकती है। सऊदी अरब के रियाद में रहने वाले इस लडक़े का नाम अबु सिन बताया गया है। अबु वीडियो चैटिंग के जरिए अमेरिकन ब्लॉगर क्रिस्टीना क्रोकेट से अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें कई बार ‘आई लव यू’ कहता है। वहीं, क्रिस्टीना भी हंसते हुए अबु को ‘आई लव यू टू’ में ही रिप्लाई करती हैं। इसी के चलते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। 

यही बात जब सऊदी पुलिस को पता चली तो अबु को अरेस्ट कर लिया गया। अबु की गिरफ्तारी इस्लामिक कानून तोडऩे को लेकर हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद जब क्रिस्टीना से कई लोगों ने बात की तो उन्होंने खुलकर बताया कि अबु मुझसे बात करते हुए बहुत सीरियस था।

=> महिलाओं के पुराने अंडरगारमेंट्स पर यहाँ पुरुष लगाते हैं बोली..!

Post a Comment

أحدث أقدم