यहां नवरात्र में लगता है भूतों का मेला, बुरी आत्माओं का होता है बुरा हाल..!


पलामू के हैदरनगर देवी धाम में हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्र पर भूतों का मेला लगा है। यहां बुरी आत्माओं को चिलम में बंद करने की कवायद में जहां ओझा गुणी के मंत्रोचार सुनाई देते हैं तो उनके इशारे पर झूमते और विचित्र सी हरकत करते लोग भी दिखते हैं। धुएं के अंबार के बीच पूरा दृश्य अजीब सा अनुभव देता है।

=> भूत प्रेतों से चाहिए छुटकारा तो अपनाए ये घरेलू तरीके!

- यहां बिहार, झारखंड, ओड़िसा समेत कई राज्य के श्रद्धालु पहुंचते हैं। आम दिनों में शांत रहने वाले इस देवी मंदिर में नवरात्र पर भारी भीड़ होती है।

- पहला चैत नवरात्र व दूसरा शारदीय नवरात्र में 9 दिनों तक इस मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। देवी दर्शन से ज्यादा मेले में झाड़फूंक कराने वालों की भीड़ रहती है।

- एक श्रद्धालु की माने तो यहां के ओझा शरीर के भूत को पकड़ कर लोहे के चिलम में बंद कर देते हैं। इसके बाद चिलम को पेड़ के नीचे गाड़ दिया जाता है। इसके बाद शरीर से भूत का उत्पात खत्म हो जाता है।

-एक तरफ हर साल झारखंड में अंधविश्वास के मामले में दर्जनों हत्याएं हो रही हैं, वहीं भूतों का मेला भी दशकों से जारी है। ऐसे में सवाल है कि आखिर इन पर लगाम कब लगेगा।

=> यदि घर में हो रहा हो कुछ ऐसा तो समझ जाएं मंडरा रहे हैं भूत-प्रेत!

Post a Comment

أحدث أقدم