राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 25 सितंबर का दिन



मेष (Aries):आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ेगा। 

वृष (Taurus):जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे। 

मिथुन (Gemini): व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर खर्च होने का योग है। 

कर्क (Cancer): आज भौतिक सुख समृद्धि का उदय होगा। कुटुम्बीजनों, सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों में दिन बीतेगा। आपकी कीर्ति बढ़ेगी। 

सिंह (Leo): मान प्रतिष्ठा की वृद्धि करेगी। आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

कन्या (Virgo): अकारण शत्रु वृद्धि और निर्मूल विवादों से छुटकारा मिलेगा। खर्च कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। 

तुला (Libra): कर्क राशि का चन्द्रमा धन प्राप्ति से कोष में वृद्धि कराएगा। अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज अचानक किसी महान अधिकारी या नेता से भेंट होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। दूर की यात्रा का योग बन रहा है। 

धनु (Sagittarius): आध्यात्मिक गूढ़ ज्ञान में आई बाधाएं दूर होंगी। पूजा पाठ सत्संग में रूचि बढ़ेगी। व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ करायेगी।

मकर (Capricorn): आपकी राशि पर कन्या राशि का बृहस्पति पराक्रम वृद्धि कारक है। शत्रु के षड़यंत्र को विफल करने का प्रयास करें। लेनदेन में सावधानी बरतें। 

कुंभ (Aquarius): आपके पुराने रूके हुए कार्य कुछ झंझटों व खर्च करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। धार्मिक समारोह में जाने से लाभ उठाएं। 

मीन (Pisces): संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। 

इन 6 चीजों को घर में रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी
अगर सपने में दिखती है लड़की तो जानिए उसका मतलब
सुबह उठते ही करें ये 5 काम जिससे बन जाएं आपके सारे बिगड़े काम।

Post a Comment

أحدث أقدم