ताजमहल के कारण इस गांव के लड़के-लड़कियां रह रहे कुंवारे


दरअसल जिन लड़कों की शादी नहीं हो रही है वो ताजमहल के आसपास बसे गांवों के रहने वाले हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश इनकी शादी नहीं होने दे रहा। जी हां इस आदेश में कहा गया है कि, ताजमहल के 500 मीटर के अंदर बिना परमीशन लिए कोई वाहन नहीं जा सकता। इसके अंतर्गत पांच गांव नगला, गढ़ी बंगस, अहमद बुखारी, नगला प्‍यारेलाल और नगला तलफी आते हैं जो कुंवारों से भरे हैं। इन गांवों का रास्‍ता ताजमहल के पूर्वी गेट के बगल से होकर जाता है। अब जब सुरक्षा और प्रदूषण को ध्‍यान में रखकर यहां वाहनों की इंट्री पर बैन क्‍या लगा, इन गांवों के लड़के कुंवारे ही रह गए।  

यह भी पढ़े: इन मौकों पर कभी नही बनाएं शारीरिक संबंध नही तो हो सकता हैं...

इन पांच गावों में आने-जाने पर काफी परेशानी होती है। क्‍योंकि इस रास्‍ते से जो कोई निकलता है उसकी कड़ी तलाशी ली जाती है। यही नहीं ग्रामीणों के बाहर से आने वाले रिश्‍तेदारों को तकरीबन 2 किमी तक पैदल चलना पड़ता है। गांवों में पानी, नाला, शौचालय और स्‍कूल भी नहीं है। शादी के इंतजार में बैठे नगला पैमा के अशोक बताते हैं कि, उनकी तय हुई शादी टूट चुकी है। लड़की पक्ष ने कहा कि जब उन्‍हें आने में इतनी दिक्‍कत है तो बेटी को कैसे भेजेंगे। बीमारी या डिलीवरी के दौरान एंबुलेंस तक नहीं आ पाती हैं। ऐसे में यहां शादी करने को कोई तैयार ही नहीं है।

यहां रहने वाले एक ग्रामीण का कहना है कि, पांच गावों में कुल 200 लड़कियों की शादी रुकी हुई है। लोग उनके बारे में बताने से हिचक रहे हैं। लड़के वाले कहते हैं कि बारात कैसे ले जाएंगे। हालांकि इन लोगों ने मुख्‍यमंत्री तक इसकी शिकायत दर्ज कराई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में कई लोग गांव छोड़कर जाने लगे हैं।

यह भी पढ़े: यकीन नहीं करेंगे ब्रा से भी हो सकती है आप मौत..!

Post a Comment

أحدث أقدم