यह भी पढ़े : पैसे से जुड़ी हर दिक्कत खत्म करते हैं ये आसान उपाय
1. घर में एक ही देवी-देवता की बहुत सारी प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए, वह आमने- सामने तो बिल्कुल भी न रखें। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है साथ में धन का अभाव बना रहता है।
2. घर की तिजोरी अथवा धन रखने वाली अलमारी का मुंह दक्षिण दिशा में खुलता है तो पारिवारिक सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं। घर में आया धन बीमारी पर लगता है, जिस वजह से बचत नहीं हो पाती।
3. किचन में देवी अन्नपूर्णा का वास होता है। पुराणों में कहा गया है रसोई को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। जिस घर में जूठे बर्तन पड़े रहते हैं विशेषकर रात के समय वहां धन का अभाव बना रहता है।
4. घर के टैंक, नल और फिल्टर में से पानी टपकता रहता हो तो खर्चों का प्रवाह बना रहता है। घर में बरकत नहीं हो पाती।
5. जिस घर में कबाड़ और अनावश्यक सामान पड़ा रहता है, वहां खर्चों का प्रवाह बना रहता है।
6. टूटे हुए बर्तन और बिजली का खराब सामान धन और सेहत को नुक्सान पंहुचाता है।
7. घर में फटे ग्रंथ, धार्मिक किताबें और देवी-देवताओं के चित्रपट नहीं रखने चाहिए। प्रतिमाएं खंडित हो जाएं तो उन्हें किसी पवित्र नदी में विसर्जित करके उनके स्थान पर नई प्रतिमाएं स्थापित करें।
यह भी पढ़े : चुटकी भर नमक आपको बना सकता है मालामाल

Enter your comment...
ردحذفإرسال تعليق