अपने शरीर के खून को घंटों चुसवाती है ये महिला....


आपने वजन कम करने के कई तरीकों के बारे में सुना होगा। कोई व्यायाम करके अपना वजन कम करने की कोशिश करते है तो कोई डाइटिंग करके लेकिन लंदन की एक महिला का वजन घटाने का तरीका जान आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। यह महिला अपना वजन कम करने के लिए जोंकों से घंटों अपना खून चुसवाती हैं।

यह भी पढ़े : यहाँ की लड़कियां ऑनलाइन बेच रही अपनी वर्जिनिटी ! 

लंदन निवासी इस महिला का नाम है एलेक्स बोगातिरिवो। एलेक्स अपनी पालतू जोंकों को शरीर पर घंटो तक चिपकाए रहती है। एलेक्स का दावा है कि उसने जोंकों से खून चुसवाकर अपना 57 किलो वजन कम कर लिया है। इतना ही नहीं वह अपने चेहरे पर भी जोंकों को अपने चेहरे पर भी चिपकाए रखती है।

एलेक्स का कहना है कि इससे चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है और चेहरा जवानों की तरह दिखने लगता है। सिर्फ यही नहीं एलेक्स इन जोंकों का प्रयोग खुद के मुंह में भी करती है। एलेक्स का कहना है कि ऐसा करने से दांत मजबूत होते हैं। एलेक्स कहती है कि ऐसा करने से मुझे एक नई जिंदगी मिल गई है। ऐलेक्स का कहना है कि जोंकों से खून इसलिए चुसवाती है ताकि उनके शरीर से विषैले तत्व निकल जाएं।

यह भी पढ़े : लड़की ने दुकान के काउंटर पर चढ़ के कर दिया यह गंदा काम…

Post a Comment

أحدث أقدم