अकेली लड़कियों के मन में चलती हैं ऐसी बाते...


आत्मनिर्भर, करियर को तवज्जो देने वाली और स्वतंत्र विचारों वाली बहुत सी लड़कियां ये मानती हैं कि शादी एक बंधन है। इससे जितने समय तक बचा जा सके, उतना अच्छा। उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी आजादी छिन जाएगी और उनकी जिंदगी वैसी नहीं रहेगी, जैसी वो अभी जी रही हैं, ये एक पक्ष है। इसी मामले का एक दूसरा पक्ष ये भी है कि हर लड़की चाहती है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसा हो, जिससे वो अपनी हर बात शेयर कर सके। उससे प्यार कर सके, लड़ सके, अपनी परेशानियों में उसके कंधे पर सिर रखकर रो सके। हालांकि बहुत सी लड़कियां इस बात को बोलकर स्वीकार नहीं करतीं लेकिन उनके मन में ये बातें चलती रहती हैं। 

यह भी पढ़े : शारीरिक संबंधो के नाम से क्यों घबराती हैं महिलाएं!!

- हर लड़की के मन में कभी न कभी ये बात तो जरूर आती है कि वो किसी के लिए कुछ पकाए। कुछ स्पेशल, किसी खास के लिए कुछ स्पेशल पकाना, वो भी अपने हाथों से। कोई लड़की भले ही अपने मुंह ये बात कहे न, लेकिन वो ऐसा करना जरूर चाहती है।

- माना कि मैं बहुत समझदार हूं। वर्क प्लेस पर लोग मुझसे सलाह लेते हैं। लेकिन कोई तो ऐसा होना चाहिए जिसके आगे मैं बच्ची बन सकूं।

- हम सभी को किसी ऐसे शख्स की तलाश होती है जिसके साथ हम अपने दिन की शुरुआत करें। घर के छोटे-बड़े कामों को जिसके साथ हंसते-खेलते पूरा कर लें।

- अकेले बैठकर खाना किसे पसंद होता है? ऐसे में कोई साथ बैठकर खाए तो, खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है।

- भले ही हमारे पास दुनियाभर की खुशियां हों लेकिन इन खुशियों का महत्व किसी के साथ होने से बढ़ जाता है।

- काश कोई ऐसा हो, जो मेरी हर जरूरत के समय साथ खड़ा दिखे।

यह भी पढ़े :  एक रात सोने के लिए यहां लड़कियां लगा रही है लड़कों की बोली

Post a Comment

और नया पुराने