यह भी पढ़े : लड़की जाना चाहती थी हनीमून, नीयत खराब हुई तो किया ये काम
पुलिस के मुताबिक, युवती मुकेश कुमार नाम के व्यापारी से 2015 में रोहतक में मिली थी। जहां वह एक वर्ष का कोई डिप्लोमा कर रही थी। दोनों में दोस्ती हुई और आपस में बातें करने लगे। बीती आठ अगस्त को युवती ने व्यापारी को जयपुर बुलाया और एक होटल में कमरा बुक कर दोनों साथ रहे।
अगले दिन युवती ने व्यापारी को बलात्कार के मामले में फंसा कर 20 लाख रुपए मांग लिए। व्यापारी ने घबरा कर पैसा दे दिया। इसके बाद पांच लाख की मांग और की। व्यापारी ने पांच लाख और दे दिए। इसके बाद युवती ने 18 लाख या एसयूवी गाड़ी मांगी तोे व्यापारी ने उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। पुलिस ने जाल बिछाया। युवती दो लाख रुपए लेने आई, इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 27 लाख रुपए जब्त किए है।
यह भी पढ़े : डेड बॉडी के साथ ऐसी गंदी हरकत करती है लड़की
बताया जाता है कि युवती पढ़ने में काफी तेज थी और 10वीं तथा 12वीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए थे। इस समय वह महरानी काॅलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें