हालांकि देश में इस तरह की सर्विस प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी द्वारा ने पहले से ही लॉन्च कर दिया है। एसबीआई से जुडे़ वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एटीएम से छुट्टी वाले दिन भी पर्सनल लोन मिल जाएगा। एसबीआई के एक एटीएम पर रोजाना चार सौ लोग आकर के ट्रांजैक्शन करते हैं। स्टेट बैंक के कस्टमर को लोन लेने के लिए एटीएम पर जाना होगा।
एटीएम कार्ड को स्वाइप कराने के बाद बैंक पर्सनल लोन देने के बारे में पूछेगा। अगर आप यस बटन पर क्लिक करेंगे तो छोटे अमाउंट का लोन आसानी से मिल जाएगा। लोन का रिपेमेंट कस्टमर के अकाउंट से डायरेक्ट डेबिट होगा। यह फैसेलिटी उन्हीं कस्टमर को मिलेगी जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा।
यह भी पढ़े :
भारत में यहाँ है कंडोम शोरुम जहां महिलाएं कर रहीं है...
तो इसलिए होता है ATM पासवर्ड सिर्फ 4 अंकों का

إرسال تعليق