अब ATM से भी मिलेगा पर्सनल लोन...


अगर आपको अपने किसी खास काम के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है तो किसी का मुंह देखने की जरूरत नहीं। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से मिनटों में पर्सनल लोन मिलेगा। बैंक इस सुविधा को देश भर के 50 हजार एटीएम पर शुरू करने जा रहा है। इसके लिए बैंक ने टेंडर मंगाए है, जिससे थर्ड पार्टी वेंडर के जरिए इस सर्विस के सॉफ्टवेयर को मैनेज किया जाएगा। 

हालांकि देश में इस तरह की सर्विस प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी द्वारा ने पहले से ही लॉन्च कर दिया है। एसबीआई से जुडे़ वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एटीएम से छुट्टी वाले दिन भी पर्सनल लोन मिल जाएगा। एसबीआई के एक एटीएम पर रोजाना चार सौ लोग आकर के ट्रांजैक्शन करते हैं। स्टेट बैंक के कस्टमर को लोन लेने के लिए एटीएम पर जाना होगा।

एटीएम कार्ड को स्वाइप कराने के बाद बैंक पर्सनल लोन देने के बारे में पूछेगा। अगर आप यस बटन पर क्लिक करेंगे तो छोटे अमाउंट का लोन आसानी से मिल जाएगा। लोन का रिपेमेंट कस्टमर के अकाउंट से डायरेक्ट डेबिट होगा। यह फैसेलिटी उन्हीं कस्टमर को मिलेगी जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा।

यह भी पढ़े : 
भारत में यहाँ है कंडोम शोरुम जहां महिलाएं कर रहीं है...
तो इसलिए होता है ATM पासवर्ड सिर्फ 4 अंकों का

Post a Comment

और नया पुराने