बेडरूम में पति संग सो रही महिला जब सुबह उठी तो उतर चुके थे उसके सारे...


राजधानी दून के पटेलनगर में चोरी की ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई है। जिसमें चोरों ने घर के पूरे सामान के साथ-साथ कमरें में घुस कर सो रही महिला के कान के कुंडल, हाथ की अंगूठी और पैरों की पायल तक ले ली। लेकिन इस बीच महिला क्या उसके बगल में सो रहे पति को भी इसकी भनक नहीं लगी। जानिए, कैसे हुआ ये सब।

यह भी पढ़े: लड़कियां यहां इस वजह से बेच रही हैं अपनी यूज अंडरगारमेंट?

जानकारी के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र भंडारी बाग गली नंबर एक में किरायेदार सेल्समेन मुना गुप्ता के यहां लाखों की चोरी हो गई। घटना के वक्त मुना गुप्ता ड्राइंग हाल में सो रहे थे जबकि इनका बेटा अंशुल गुप्ता अपने कमरे में पत्नी के साथ सो रहा था।

रात को चोर छत से अंदर आये और सीढ़ियों के सहारे घर में घुसे। चोर सीधे अंशुल गुप्ता के कमरे में घुसे और अलमारी में से लाखों के गहने सहित अन्य समान चोरी कर फरार हो गए। उसी कमरे में सो रहे पति पत्नी को इसकी भनक तक नही लगी। सुबह उठने पर पता चला की घर में चोरी हुई।

यह भी पढ़े: प्रेग्नेंसी का नहीं था पता, अचानक पेट दर्द उठा और दे दिया बच्चे को जन्म

जांच पड़ताल के दौरान अंशुल की पत्नी अंजलि को पता चला की उसके कान के झुमके, पैर के पायल और हाथ के अंगूठी भी गायब है। यह देखकर उसके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم