यह भी पढ़े : एक टीवी शो में न्यूड होकर सामने आई यह लड़की...!!
सोशल मीडिया पर आजकल एक जीसस क्राइस्ट का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, लोगों का मानना है की जीसस क्राइस्ट की मूर्ति की बंद आंखें कुछ वक्त के लिए खुल गयी थी। यह घटना मेक्सिको के एक चर्च की है।
इस बारे में एक स्वयंभू पैरानॉर्मल एक्सपर्ट इवान एश्कैमिला ने दावा किया है कि वीडियो प्रामाणिक है और इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। उनका दावा है कि 20 पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स और पादरियों ने हफ्तों तक इस वीडियो को देखा है और उसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि जीसस ने आंखें सच में खोली थीं।
डेलीमेल की खबर के अनुसार, सैल्टिलियो स्थित रोमन कैथोलिक चर्च ने इस वीडियो को खारिज करते हुए इसे देखने तक से साफ़ इनकार कर दिया है। दुनिया भर में बहुत सारे लोग यह भी कह रहे है कि इस वीडियो में एनिमेशन का इस्तेमाल किया गया है जिससे ईसा मसीह को आंखें खोलते हुए दिखाया गया है।
यह भी पढ़े : डिलीवरी में दर्द हो कम इस लिए लड़कियां कर रही है ये गलत काम..!!
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा की चर्च में बिना किसी मकसद के कोई वीडियो क्यों बनाएगा यह सोचने वाली बात है? ऐसा आप तभी करेंगे जब आप इस तरह का फुटेज शूट करना चाहते हैं या किसी ने पहले से ही ऐसा होते देखा हो। इसलिए इस तरह की घटना होने की संभावना बेहद कम है।

إرسال تعليق