वृषभ (Taurus): वैचारिक स्तर पर अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधों में भी संवाद कर पाएंगे। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ़ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है।
मिथुन (Gemini): आप का मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा। मन दुविधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे। वाद-विवाद को टालिएगा। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। प्रवास आज न करिएगा।
यह भी पढ़े : मेहनत करने पर भी सफलता साथ नहीं देती तो अपनाएं ये 5 उपाय
कर्क (cancer): आज भाइयों से लाभ होगा। मित्रों के साथ हुई भेंट का और स्वजनों के सहवास का आनंद आप लूट सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी।
सिंह (Leo): विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को दुविधा में लाकर खड़ा कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।
कन्या (Virgo): आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा।
यह भी पढ़े : रविवार को इन उपायों से प्रसन्न होते हैं सूर्यदेव, देते हैं सफलता का वरदान
तुला (Libra): क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।
वृश्चिक (Scorpio):आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।
धनु (Saggitarius): आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है।
यह भी पढ़े : रविवार को करें यह काम धन की नहीं होगी कमी...!
मकर (capricorn): आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुड़ी हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है।
कुंभ(Aquarius): आज आपको निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे। क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए, इसलिए संयम रखिएगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।
मीन(Pisces): आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

إرسال تعليق