राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 26 अगस्त का दिन


मेष: दिन उलझनों भरा है। महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व।

वृष: दिन सुखद है। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धन लाभ के योग हैं। व्यय से परेशानी होगी।  
शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम।

मिथुन: दिन रचनात्मक है। पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यवसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।
शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व।

यह भी पढ़े : शास्त्रानुसार सुबह-सुबह नहीं करने चाहिए ये 5 काम

कर्क: दिन कठिन है। व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतज़ार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।
शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण।

सिंह: दिन अनुकूल हैं। अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाज़ार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम व अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।
शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम।

कन्या: दिन उत्साहवर्धक है। रोजगार में तारीफ़ मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम से लाभांवित होंगे।
शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व।

यह भी पढ़े : वास्तुशास्‍त्र के अनुसार व‌िवाह योग्य कुंवारे लड़के न करें ये गलत‌ियां..

तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करने हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। 
शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम।

वृश्चिक: सामाजिक कार्य हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहाय रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का प्रतिफल मिलेगा।
शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व।

धनु: दिन उपयोगी है। गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। 
शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व।

यह भी पढ़े : धन और स्वास्थ्य की हानि से बचने के लिए न करें यह काम...

मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती हेतु अच्छा मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लाएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।
शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम।

कुंभ: दिन कलहकारी है। विरोधीयों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आसपास के बिगडे़ कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे। 
शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम।

मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास व परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग बना रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।
शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व।

Post a Comment

أحدث أقدم