वृषभ (Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। मन कई प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे।
मिथुन (Gemini): आपके लिए बहुत लाभप्रद है आज का दिन। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। नौकरी-व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़े : हथेली में शादी की रेखा क्या कहती है आपके बारे में..
कर्क (cancer): आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
सिंह (Leo): निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी।
कन्या (Virgo): कोई नया कार्य न करें। आरोग्य संभालें और खासकर बाहर का खाना-पीना टालें। आप अधिक क्रोधित रहेंगे इसलिए वाणी पर संयम रखें। बहुत अधिक धन का खर्च होगा।
यह भी पढ़े : शास्त्रानुसार सुबह-सुबह नहीं करने चाहिए ये 5 काम
तुला (Libra): आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी और वस्त्र अलंकार के प्रसंग भी आएंगे। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio): आपके गृहस्थ जीवन में शांति और आनंद का वातावरण होगा। शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा।
धनु (Sagittarius): आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां और समस्याएं पैदा होंगी। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी इसलिए क्रोध की भावना पर संयम रखें।
यह भी पढ़े : शास्त्रों के अनुसार खराब किस्मत दस्तक देती है इन चीजों के गुमने से...
मकर (Capricorn): आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा और परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। चैन की नींद नहीं आएगी।
कुंभ(Aquarius): आप मानसिक रूप से खुद को हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
मीन(Pisces): गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आपको क्रोध और वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है।

إرسال تعليق