राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 11 अगस्त का दिन


मेष(Aries):- उच्च रक्तचाप से ग्रसित होंगे। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी। घर के आस-पास फंक्शन में जाएंगे। फाइनैंशल डील फाइनलाईज़ होगी।
शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व।

वृष(Taurus):- हर क्षेत्र में दिल की ही सुनेंगे। समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। 
शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

मिथुन(Gemini):- उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घनाग्रस्त होने के योग हैं। बिजनैस हेतु दिन अच्छा है।
शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

यह भी पढ़े : मेहनत करने पर भी सफलता साथ नहीं देती तो अपनाएं ये 5 उपाय

कर्क(cancer):- नई बिजनैस डील से लाभ होगा। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हेल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।
शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

सिंह(Leo):- झंझटों वश दिन भर व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभकारी रहेगा। परिजन की सेहत चिंतित करेगी। जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम।

कन्या(Virgo):- नया साथी मिल सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। कुटुम्ब में कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से भी मुलाकात होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। 
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

ये भी पढ़े : इन 3 कामो को कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए नही तो...

तुला(Libra):- अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। परिजनों का उत्साह बढाने हेतु प्रयास करेंगे।
शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

वृश्चिक(Scorpio):- कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे। व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है।
शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व। 

धनु(Saggitarius):- प्रतिकूल परिस्थिति है। उधार न दें वरना पैसा फंसेगा। ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रख एनर्जी का सदुपयोग कर पेंडिंग वर्क पूरा करेंगे। 
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम।

यह भी पढ़े : शरीर के इन अंगों पर त‌िल का होना कामुकता की न‌िशानी

मकर(capricorn):- सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नई बिजनैस डील फाइनल होगी। शाम में गुड न्यूज़ मिलेगी।
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण।

कुंभ(Aquarius):- गुस्से पर कंट्रोल रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाएं कंट्रोल कर काम करेंगे। 
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण।

मीन(Pisces):- पुराने मित्र से मुलाकात होगी। फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। योग का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदा देंगे।
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम।

Post a Comment

أحدث أقدم