यह भी पढ़े : आखिर स्मार्टफोन के ज्यादा क्यों चिपकती हैं लड़कियां
अच्छा सोचना :- पूरे दिन काम करने के बाद अंत में थकान होना, नेगेटिव हो जाना सामान्य बात है, लेकिन याद रखें कि सफल लोग नेगेटिव बातें बिल्कुल नहीं करते। उन्हें पता होता है कि इससे तनाव बढ़ेगा। आपको बता दें कि बेंजामिनन फ्रेंकलिन हर रात खुद से सवाल करते थे- ‘‘मैंने पूरे दिन में क्या अच्छा काम किया।’’
टू-डू लिस्ट बनाना :- सफल लोग रात में सोने से पहले दिमाग को क्लीयर कर लेते हैं। इस तरह वे शांति से नींद ले पाते हैं। वे दिन भर के अधूरे कामों की लिस्ट बनाते हैं और अगले दिन की प्राथमिकता तय करते हैं। इससे पूरी रात उनके दिमाग में किसी तरह के विचार नहीं आते और वे अच्छी नींद लेते हैं। अमेरिकन एक्सप्रेस के सीइओ कैनथ अगले दिन करनेवाले तीन कामों को लिख लिया करते थे।
टहलना है जरूरी :- बफर के सीइओ और सह-संस्थापक जियोल गैसकोईजेन सोने से पहले 20 मिनट की वॉक पर जाते हैं। वे कहते हैं कि इससे मुझे पूरे दिन के कार्यों के विश्लेषण का मौका मिल जाता है।
यह भी पढ़े : अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये 8 अच्छी आदतें

إرسال تعليق