जाने क्या हुआ जब अपनी ही सेल्फी में लड़कियों को दिखा भूत


सोचिए क्या हो अगर आप मस्ती के मूड से किसी पब में जाएं लेकिन वहां आपके साथ कुछ ऐसा हो जाए जिसे आप जिंदगी भर जब भी याद करें, बुरी तरह से डर जाएं? मौज-मस्ती के लिए कोई प्राकृतिक जगह घूमना पसंद करता है ‌तो कोई पब में जाना। कुछ इसी तरह से इंगलैंड के न्यूकैसल में रहने वाली दो सहेलियां केयली एटकिंनसन और विक्टोरिया ग्रीव्स एक पब में गई।

यह भी पढ़े : कहीं आपके घर में भूत तो नहीं' ये हैं संकेत...

जब वो पब से बाहर निकल रही थी तो पब लगभग खाली हो चुका था। उन दोनों ने पब के बाहर अपनी कई सेल्फी खींची। इसके बाद दोनों अपने घर चली गई। घर लौटने के बाद जब पेशे से नर्स विक्टोरिया ने केयली के साथ ली गई सेल्फी को स्नैपचैट पर अपलोड कर दिया। केयली ने विक्टोरिया को फौरन फोन किया और उसे बताया कि वो एक बार फिर से पब के बाहर ली गई सेल्फीज को देखे। 

पहले तो विक्टोरिया को तस्वीरें देखने पर कुछ समझ नहीं आया। पर, दोस्त के बताने पर उसने गौर किया तो देखा कि सेल्फी में उन दोनों के अलावा बीचोबीच एक भूत भी है। वो एक बूढ़ी औरत का भूत था जिसने विक्टोरियल स्टाइल के कपड़े पहने हुए थे। वो हंस रही थी और उसकी हंसी बड़ी डरावनी सी दिखी। 

यह भी पढ़े : रहस्यमयी डॉल्स आइलैंड – जहा पर हर तरफ लटकी है डरावनी डॉल्स

देखते ही देखते भूत वाली सेल्फी वायरल हो गई। विक्टोरिया तो इस घटना के बाद इतनी डर गई कि उसने फौरन वो तस्वीर डीलीट कर दी। छह साल पुरानी दोनों सहेलियों ने ये तय किया कि अब वो कभी उस पब में नहीं जाएंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم