सांवला रंग है आपके लिए वरदान, जानिए इसके फायदे..!!


अक्सर आपने सांवले रंग के लोगो को गोरा रंग पाने के लिए काफी परेशान होते देखा होगा। शायद आपको ये नहीं पता है कि सांवला रंग एक वरदान है। तो चलिए हम आपको बताते चलें सांवले रंग के क्या है फायदे।

यह भी पढ़े : जानिये क्यों पुरुषों को भाती हैं कम हाइट की महिलाएं

गर्मियों में टैनिंग बढ़ना एक आम समस्या है। लेकिन सांवली स्किन में मेलनिन के चलते सूरज की किरणों का प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ता। इसलिए सांवली रंगत वालों को सनटैन की समस्या कम होती है। मेलनिन त्वचा पर पड़ने वाली सूरज की किरणों के शॉर्ट-टर्म प्रभाव से बचाता है। सांवली त्वचा वाले को सनबर्न भूल ही जाना चाहिए। गोरे लोगों पर तेज़ धूप का असर ज्यादा होता है उन्हें बाहर निकलने पर सनबर्न की शिकायत हो जाती है वहीं, सांवली रंग वालों में मेलनिन की मात्रा ज़्यादा होने के चलते उन्हें सनबर्न का खतरा कम होता है।

कई रिसर्चों से पता चला है कि गोरे लोगों को सांवले रंग वालों की तुलना में कैंसर का खतरा अधिक होता है। मेलनिन के कारण सेहत के साथ हीं कई सुंदरता के फायदे भी हैं। ये स्किन को डैमेज होने से बचाता है और एजिंग की समस्या को भी रोकता है। सांवले टोन वालों में मेलनिन अधिक होता है और गोरी स्किन वालों में कम होता है। इसलिए गोरे लोगों के चेहरे पर झुर्रियां जल्द नज़र आने लगती है।

यह भी पढ़े : संबंध बनाते वक़्त आंखें बंद क्यों करती हैं महिलाएं?

एक अध्ययन में भी पता चला है कि गोरे पुरूषों को सांवली रंग की महिलाएं ज्यादा अच्छी लगती है। सर्वे में पता चला कि गोरी महिलाओं को सांवले पुरूषों ने ज्यादा अंक दिए जबकी सांवली महिलाओं को गोरे पुरूषों ने ज्यादा आंक दिए। अमेरिका में सांवले पुरूषों के मुकाबले गोरे पुरूष सांवली महिलाओं से शादी करते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم