शनि एक ऐसा ग्रह या देवता है जिसके कुप्रभाव से सभी भली भांति परिचित हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सामान्यत: सभी कई प्रकार के प्रयत्न करते हैं। ऐसा माना जाता है शनिवार के लिए शनिदेव को तेल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा ज्योतिष में कई और उपाय भी बताए गए हैं शनि को मनाने के।
यह भी पढ़े : लड़कियों का ब्रा पहनने का तरीका खोलता है ये राज
शनि को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़ों का दान भी किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार शनि को श्यामवर्ण माना गया है। काला रंग आलस्य का प्रतीक होता है। शनि को भी धीमे चलने वालाअशुभ शनि को शुभ बनाने के लिए लोहे व काली चीजों के दान का ज्योतिष के अनुसार विशेष महत्व है।
दरअसल इसका कारण यह है कि ज्योतिष में हर ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए उस ग्रह की रंग, प्रकृति और स्वभाव के अनुसार चीजों का दान किया जाता है। जिसके दान से उस ग्रह का दोष कम हो जाता है। इसीलिए अशुभ शनि को शुभ बनाने के लिए काली चीजों का दान अच्छा माना गया है।
यह भी पढ़े : एक इच्छाधारी नाग ने अपने लोक में ले जाकर लड़की की मांग में भरा सिंदूर

إرسال تعليق