एक महिला 6 महीने में बनी 85 बच्चों की मां, जानिए क्या है इसकी हकीकत..


असम की राजधानी गुवाहाटी से 340 किमो दूर करीमगंज जिले में एक महिला ने पिछले 6 महीने में 85 बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। असम के एक सरकारी अस्पताल में सुरक्षित प्रसूति को बढावा देने के लिए बनी सरकारी योजना के अनुसार हर महिला जो प्रसव के लिए सरकारी क्लनिक को चुनेगी, उसे 500 रूपए का ईनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : 17 महीने से प्रेग्नेंट है ये महिला, जानिए अब तक क्यों नहीं हुई डिलिवरी

लिली बेगम लस्कर नाम की नर्स पिछले छह महीने से 85 बच्चों को 'जन्म' देने में व्यस्त थीं। सुनकर शायद हैरानी होगी लेकिन एक सरकारी स्कीम के बारे में जानकर लिली को इतना लालच आया कि पिछले छह महीने में 85 बच्चों को जन्म देने का दावा करने से भी वह पीछे नहीं हटीं।

बस फिर क्या था नर्स लिली बेगम लस्कर ने मौके का फायदा उठाते हुए अधिकारियों को दिखाया कि उसने राज्य द्वारा संचालित क्लीनिक पर 160 प्रसव हुए। अधिकारियों के मुताबिक नर्स लस्कर ने फाइल में दर्ज किया कि इस सरकारी क्लनिक में 160 प्रसव हुए हैं और इनमें से आधे मामलों में उसने मां के कॉलम में अपना नाम लिख दिया जिसकी बदौलत उसने स्कीम के नाम पर 40 ह़जार रूपए कमा लिए।

यह भी पढ़े : स्वीमिंग पूल में नहाने से प्रेग्नेंट हुई 16 लड़कियां…

Post a Comment

أحدث أقدم