17 महीने से प्रेग्नेंट है ये महिला, जानिए अब तक क्यों नहीं हुई डिलिवरी


चीन की एक महिला ने 17 महीने से प्रेग्नेंट होने का दावा किया है। उसका कहना है कि डॉक्टर्स ने प्लेसेंटा पूरी तरह से डेवलप ने होने के चलते डिलिवरी से रोक दिया था। महिला के दावे से मेडिकल जगत मे हलचल मच गई है। वैसे तो बच्चा अपनी मां के गर्भ में 9 माह तक रहता है। लेकिन इस महिला के दावे के बाद दुनियाभर के डॉक्टर भी अंचभे में पड़ गए हैं। 

यह भी पढ़े : एक लाख मर्दों के साथ शारीरिक संबध बनाने भारत आ रही है यह विदेशी महिला..

मामला चीन के हुनान प्रांत का हैं जहां एक महिला ने दावा किया है कि वह 17 म‍हीनो से गर्भवती हैं। महिला का कहना है कि डॉक्टर्स ने प्लेसेंटा पूरी तरह से डेवलप ना होने के चलते डिलिवरी डेट बड़ा दी है। महिला ने बताया कि वह 17 माह के बाद अब बच्चे को जन्म देने वाली है। इस महिला का नाम वांग शी है। वांग ने दावा किया है कि वह फरवरी 2015 में प्रेग्नेंट हुई थी। चेकअप के बाद डॉक्‍टर्स ने नवंबर 2015 को वांग की डिलिवरी डेट तय की थी।

वांग ने डॉक्‍टर्स से 30 से भी ज्‍यादा चेकअप करवाए। महिला का कहना है कि नवंबर में जब वह डिलिवरी के लिए चिकित्सकों के पास गई तो डॉक्‍टर्स ने कहा कि प्लेसेंटा अंडर-डेवलप है। वांग ने अपने दावों को साबित करने के लिए लोकल गर्वमेंट से जारी ऑफिशियल डॉक्युमेंट भी शेयर किए हैं। इन डॉक्युमेंट्स में वांग को डिलिवरी की तय प्रक्रिया के तहत बच्चे को जन्म देने की परमिशन दी गई है।

यह भी पढ़े : क्यों यहां अपना यूज किया हुआ अंडरवियर बेच रही है लड़कियां ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक डिलिवरी की स्थितियां नहीं बनी और न ही डिलिवरी हुई। महिला का कहना है कि 14 वें महीने तक डॉक्टर्स प्लेसेंटा के अंडर-डेवलप होने की बात करते रहें। डॉक्‍टर्स ने ऑपरेशन करने से भी इनकार कर दिया था। महिला का कहना है कि 18 माह होने के बाद अब वह बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार है।

Post a Comment

أحدث أقدم