यह भी पढ़े : मालामाल होना चाहते हैं तो आजमाएं ये पांच उपाय
- बेडरुम में आईना नहीं रखना चाहिए यदि रखना भी हो तो ऐसे स्थान पर रखें जहां पर उसमें सुबह उठने पर आपकी शक्ल न दिखाई दें अर्थात आईने में बिस्तर का दिखाई देना शुभ नहीं होता।
- घर में टूटा हुआ आईना नहीं रखना चाहिए। इस प्रकार के दर्पण से जो रोशनी वापिस आती है, वह घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती है। जिससे पारिवारिक सदस्यों के मध्य दूरियां आती हैं। इस प्रकार के आईने में चेहरा न देखें क्योंकि ऐसा करने से स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
- घर में आईने को उत्तर, पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
- वास्तु विज्ञान के अनुसार गोल आकार का आईना शुभ नहीं होता परंतु आयताकार और वर्गाकार दर्पण का प्रयोग करना अच्छा होता है।
- घर में दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईने को न रखें क्योंकि इन दिशाअों में दर्पण रखने से कष्टों का आगमन होता है।
- आईने पर धूल-मिट्टी नहीं जमनी चाहिए। घर के बेसमेंट या दक्षिण पश्चिम (नैऋत्य कोण) दिशा में स्नानघर अौर शौचालय बना है तो वर्गाकार आईना पूर्वी दीवार पर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।
यह भी पढ़े : शास्त्रों के अनुसार खराब किस्मत दस्तक देती है इन चीजों के गुमने से...

एक टिप्पणी भेजें