राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 25 जुलाई का दिन


मेष: सरकारी महकमों की आपके विरुद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभावित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य।

वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

मिथुन: मेहनत करने में जुट जाएंगे। काम जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण।

यह भी पढ़े : ऐसे संकेत आपको बना सकते है धनवान

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगें। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

कन्या: राजनैतिक क्षेत्र में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण।

यह भी पढ़े : ऐसी देवी-देवताओं की प्रतिमा के दर्शन करने से जीवन में आते हैं भयंकर संकट

तुला: प्रयास से अर्थ क्षेत्र सुधरेगा। जूनियर की गलतियां भी माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य।

धनु: सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। स्वास्थ्य बिगड सकता है, सचेत रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

यह भी पढ़े : नहाने के पानी में मिलाएं ये एक चीज, होगा भाग्य प्रबल...!

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थिति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर।

कुंभ: जरुरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। गुड न्यूज मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर।

मीन: प्रेमी के लिए उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

Post a Comment

और नया पुराने