मेष :- बातें कम और काम ज्यादा करें। दोस्तों के साथ नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। राजकीय महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा।
वृष :- संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। लम्बे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट संभव है। परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद से संतोष मिलेगा पर लोग आपके इस काम से नाखुश रहेंगे।
मिथुन :- मकान-दुकान के निर्माण में भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार के अवसर बन रहे हैं। कारोबार में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
यह भी पढ़े : नहाने के पानी में मिलाएं ये एक चीज, होगा भाग्य प्रबल...!
कर्क :- आप कितना नकारात्मक सोचते हैं! दूसरों के बारे में गलत धारणा संबंधों को कमजोर कर सकती है। कार्यक्षेत्र का विकास और विस्तार होने के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
सिंह :- आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में काम न करें। परिवार के विवाद समाप्त होने से शांति और सुख बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान सुख संभव है।
कन्या :- अधिकारी वर्ग सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यापारिक लाभ संभव है। संतान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी जीवनशैली को नियंत्रित रखें।
यह भी पढ़े : आखिर क्यों लडकियों को पेट के बल सोना पसंद है ?
तुला :- कारोबार में आ रहे उतार-चढ़ाव से चिंता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्य करने को मिलेगा। व्यापारिक कार्यों से कीर्ति में वृद्धि होगी। कानूनी विवादों से दूर रहें। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का समाधान होगा।
वृश्चिक :- अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर रहे हैं। आज राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान कर लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
धनु :- निजी जीवन में सोचे हुए काम परे होंगे। भूमि संबंधी समस्या का निपटारा होगा। अधूरे निर्माण कार्य पूरे होने के योग हैं। व्यापार में नए अनुबंध होने वाले हैं।
यह भी पढ़े : पीला रंग के वस्त्र पहनने के पीछे छिपा है बहुत बड़ा राज
मकर :- अपनी सूझबूझ से काम पूरे करेंगे। शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। प्रयत्न और दूरदर्शिता से सहयोग मिलेगा। आलस्य त्याग कर कार्य समय पर करें। संतान के विवाह संबंधी समस्या का हल होगा।
कुंभ :- अपनी जिद के कारण परिवार खत्म कर लेंगे। समय पर सम्भल जाएं। दोस्तों के साथ लाभदायी यात्रा होने के योग बनेंगे। जायदाद संबंधी समस्या सुलझाने में समय बीतेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन :- आज व्यापार, नौकरी में आपका महत्व और प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर किए प्रयास और सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए व्यावसायिक संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

إرسال تعليق