कहा जाता है कि प्यार जात-पात, रंग रूप और उम्र की सीमाओं से परे होता है. अक्सर देखा गया है कि शादी के समय उम्र के मामले में लोग लड़के से उम्र में छोटी लड़की को ही पसंद करते हैं. माना जाता है कि पति घर का मुखिया होता है तो उसे अनुभवी और ज्यादा समझदार होना चाहिए. इस बात में किस हद तक सच्चाई है इसका पता तो एक साथ चलने वालों को पता चलता होगा.जमाने के साथ पिछले कुछ दिनों में प्यार के अंदाज में भी बदलाव आया है. अब उम्र के इस अंतर को प्यार और सम्मान का भाव भरता नजर आ रहा है. लड़के अपने से छोटी उम्र की लड़कियां नहीं बल्कि खुद से उम्र में बड़ी लड़कियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में इस तरह के कई कपल्स हैं. आज के समय में लड़कों की सोच में आ रहे इस बदलाव के कारण क्या है मनोवैज्ञानिकों ने इस चलन के कुछ कारण बताए हैं।
पुरुष चाहता है ज़िम्मेदार महिला
शादी या प्रेम के मामले में लड़कों की ज़िम्मेदार साथी की चाहत होती है। चूंकि आधुनिक युग में चारों तरफ अफ़रा तफ़री का माहौल रहता है और महिलाएं भी इसका हिस्सा रहती हैं। ऐसे में बड़े उम्र की महिलाओं का ज़िम्मेदार होना स्वाभाविक है और यही वजह है कि लड़के उन्हें पसंद करते हैं।
यह भी पढ़े : लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद करती हैं ये गन्दी हरकत...
स्वतंत्र और आत्मनिर्भर
अक्सर बड़ी उम्र की महिलाएं स्वतंत्र, नौकरी पेशा और पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती हैं। वे शादी के बाद पतियों की लाइफ में कोई हस्तक्षेप नहीं करती। ऐसे में पति अपने परिवार के प्रति बेफ़िक्र होकर अपने काम पर मन लगाता है। ऐसी महिलाएं भी लड़कों को खूब भाती हैं।
रिश्ते निभाना जानती हैं
रिश्तों को लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं का नज़रिया एकदम साफ रहता है। उन्हें जिस्मानी या दिमाग़ी या इमोशनल संबंधों को संभालना बख़ूबी आता है और इसलिए मर्द ऐसी महिलाओं को अपना दिल दे बैठते हैं।
यह भी पढ़े : इस फेस्टिवल में दूसरों की पत्नी के साथ सब कुछ करने की खुली छूट
मां का रुप देखते हैं
हर मर्द अपनी प्रेमिका या पत्नी में अपनी मां को देखना चाहता है जो कि निस्वार्थ भाव से उसे प्यार करती है और उसकी परवाह करती है और एक परिपक्व महिला में यह गुण कूट-कूट कर भरा होता है जिसके कारण भी लड़के ऐसी लड़कियों पर लट्टू हो जाते हैं।
आर्थिक रूप से सक्षम होती हैं
करियर और पैसों के मामले में बड़ी उम्र की लड़कियाें की लाइफ अमूमन सेट हो चुकी होती है. ऐसे में उन्हें पता होता है कि जीवन में अब क्या करना पाना है इसलिए भी लड़के ऐसी लड़कियों के प्रति आकर्षित रहने लगे हैं. लड़कों को ऐसी लड़कियां इस लिए भी पसंद आती हैं क्योंकि वह जरूरत पड़ने पर उन्हें सर्पोट करने में सक्षम होती हैं. पार्टनर के रूप में कदम से कदम मिला करने चलने वाला हमराही कौन पसंद नहीं करेगा.
यह भी पढ़े : क्या आप जानते है स्त्रियों में कामोत्तेजना के लक्षण?

إرسال تعليق