यह भी पढ़े : जानिए भारत में ब्रा खरीदने से क्यों कतराती हैं लड़कियां
चांगशा शहर के जिलिन कंस्ट्रक्शन यूनिर्विसटी की ओर से हाल ही में लागू की गई इस आचार संहिता का छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ा विरोध किया है। नियम के अनुसार, यूनिर्विसटी खासतौर पर कैंटीन में छात्रों के बर्ताव पर निगरानी रखेगी, जहां कैमरे लगाए गए हैं। चीन के एक स्थानीय अखबार ने बताया है कि स्टूडेंट्स की अंतरंगता और एक-दूसरे को कैंटीन में बैठकर खाना खिलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
खबर के अनुसार, एक सहायक टीचर को ऐसे छात्रों से गुप्त रूप से बात करने की जिम्मेदारी दी गई है, जो प्रेम-संबंध में हैं। उन्हें बताया जाएगा कि वह शारीरिक संबंध नहीं बनाएं और कैंपस में गलत व्यवहार न करें। एक टीचर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘पब्लिक प्लेस पर किस करना, गले लगने जैसे गलत व्यवहार को मीडिया ने कई बार उजागर किया है। यदि ऐसा यूनिर्विसटी कैंपस या कैंटीन में होता है तो हमारा मानना है कि यह सही नहीं है।’
यह भी पढ़े : यहां रात 10 बजे से औरतें लगाती हैं मर्दों के जिस्म की बोली!

إرسال تعليق