यह भी पढ़े : स्त्री खतना की दिल दहला देने वाली सच्चाई
37 वर्ष की औसत आयु के तथा विपरीत लिंग की ओर आकर्षित होने वाले 60,058 लोगों पर यह रिसर्च किया। यौन जीवन में सक्रिय होने के बाद से महिलाओं व पुरुषों के समान रूप से औसतन आठ सेक्स पार्टनर रहे। पुरूषों के संबंध में अध्ययन में एक रोचक बात निकलकर सामने आई कि अधिक वजन वाले पुरूषों के सेक्स पार्टनर की संख्या अमूमन अधिक पाई गई।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में चैपमैन यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर व अध्ययन के मुख्य लेखक डेविड फ्रेडरिक ने कहा, “सामान्य वजन वाले व अधिक वजन वाले पुरूषों ने सर्वाधिक यौन साथी की बात स्वीकार की, जबकि कम वजन वाले पुरूषों ने सबसे कम यौन साथी की बात कही।” वहीं महिलाओं के संदर्भ में भी यह बात सामने आई कि अन्य महिलाओं की तुलना में कम वजन वाली महिलाओं के यौन साथी कम रहे।
इसे भी पढ़ें : यहां स्टूडेंट्स को बिना कपड़े के पढ़ाती हैं टीचर...
फ्रेडरिक ने कहा, “कम वजन वाली महिलाओं के यौन साथी कम होने के कई कारण हो सकते हैं। वे अपने वजन को लेकर बेहद असंतुष्ट हो सकती हैं, जिसके कारण वे अपने शरीर के प्रदर्शन में अरुचि दिखाती होंगी। इसके अलावा, कई तरह की बीमारियों से पीड़ित होने के कारण भी उनके वजन में कमी हो सकती है, जिसके कारण उनके यौन साथियों की संख्या में कमी हो सकती है।”
कद और सेक्स पार्टनर की संख्या के बीच किसी तरह के संबंध को लेकर कोई खुलासा सामने नहीं आया। हां, नाटे पुरुषों ने सामान्य कद वाले पुरूषों की तुलना में कम यौन साथी की बात जरूर कबूली।
इसे भी पढ़ें : इन 4 बातो के वक़्त महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा बढ़ है....

إرسال تعليق